मुंबई में कोविड-19 के 89 नये मामले, किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं

Ads

मुंबई में कोविड-19 के 89 नये मामले, किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं

  •  
  • Publish Date - February 26, 2022 / 08:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) मुंबई में शनिवार को कोविड​​-19 के 89 नये मामले सामने आये लेकिन किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि फरवरी में ऐसा सातवीं बार हुआ है जब मुंबई में किसी मरीज की संक्रमण से मृत्यु नहीं हुई।

अधिकारी ने बताया महानगर में अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,56,296 हो गई है जबकि मृतक संख्या 16,691 है। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान 200 लोगों को संक्रमणमुक्त होने पर छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 10,35,826 हो गई है।

बीएमसी के आंकड़ों से पता चलता है कि यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 902 है और पिछले 24 घंटे में 20,073 नमूनों की जांच की गई है। इससे अभी तक की गई जांच की संख्या 1,61,53,525 हो गई है।

भाषा. अमित माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार