महाराष्ट्र में कोरोना के 925 नये मामले, 41 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 925 नये मामले, 41 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 925 नये मामले, 41 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 12, 2021 10:52 pm IST

मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 925 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,22,345 हो गयी जबकि 41 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,576 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 945 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,65,893 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,290 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,37,47,431 नमूनों की कोविड संक्रमण जांच की गयी है, जिनमें से 1,16,799 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। महाराष्ट्र के 12 जिलों तथा नौ नगर पालिकाओं में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 461 नए मामले सामने आए जबकि 15 रोगियों की मौत हुई। पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 16 रोगियों की मौत हुई।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में