क्वांटम शोध के लिए आदर्श केंद्र है अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

क्वांटम शोध के लिए आदर्श केंद्र है अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

क्वांटम शोध के लिए आदर्श केंद्र है अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
Modified Date: July 24, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:21 pm IST

अमरावती, 24 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य अमरावती क्वांटम वैली की स्थापना के प्रयास तेज कर रहा है और इस दिशा में क्वांटम कंप्यूटिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकास के प्रमुख आधार बनने चाहिए।

क्वांटिन्यूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रजीब हाजरा के नेतृत्व में वैश्विक फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटिंग कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान अमरावती क्वांटम वैली को क्वांटम नवाचार, उन्नत अनुसंधान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की गई।

नायडू ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘अमरावती क्वांटम अनुसंधान और नवाचार के लिए एक आदर्श स्थान है। क्वांटम कंप्यूटिंग को भविष्य की तकनीक मानते हुए सरकार अमरावती क्वांटम वैली की स्थापना कर रही है।’

उन्होंने कहा कि अमरावती क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र के इस साल दिसंबर तक काम शुरू करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य में क्वांटम परीक्षण सुविधाओं ने पहले ही काम शुरू कर दिया है।

हाजरा ने भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अनुरूप विश्वस्तरीय क्वांटम इकोसिस्टम विकसित करने के लिए आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी में काम करने में क्वांटिन्यूम की रुचि व्यक्त की।

चर्चा में क्वांटम कौशल विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित क्वांटम अनुप्रयोगों, उन्नत कंप्यूटिंग अनुसंधान, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में