जालना के पंडाल में भगवान गणेश की 108 किलोग्राम वजनी चांदी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई

Ads

जालना के पंडाल में भगवान गणेश की 108 किलोग्राम वजनी चांदी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 07:18 PM IST

जालना, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की 108 किलोग्राम वजनी चांदी की भगवान गणेश की प्रतिमा धार्मिक उत्साह के साथ एक पंडाल में स्थापित की गई है। इस प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ाई गई है।

गणेशोत्सव की शुरुआत सोमवार को गणेश चतुर्थी के साथ हुई।

‘श्री अनोखा गणेश मंडल’ के संस्थापक अध्यक्ष अजय भारतीय ने दावा किया कि प्रतिमा को मूल रूप से 2023 में 107 किलोग्राम चांदी से तराशा गया था। पिछले चार वर्षों में चांदी की कीमत बढ़ने के साथ पंडाल ने प्रतिमा पर 50 तोला सोना भी चढ़ाया, जिससे इसका वर्तमान वजन 108 किलोग्राम और अनुमानित मूल्य करीब चार करोड़ रुपये हो गया है।

मंडल के अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष के उत्सव में श्रद्धालुओं और परिवारों के लिए सजावटी झांकियां और अन्य आकर्षण होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा को पूरे वर्ष सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है और गणेशोत्सव के दौरान उन्हें बाहर मंडल परिसर में स्थापित किया जाता है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश