नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) सात्विक ग्रीन एनर्जी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) से सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 1,041.63 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सात्विक ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस ठेके को दिसंबर, 2027 तक पूरा किया जाएगा।
कंपनी ने कहा, ‘‘सात्विक ग्रीन एनर्जी को सेकी से सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 1,041.63 करोड़ रुपये के कुल मूल्य का ठेका मिला है और उसने इसे स्वीकार कर लिया है।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय