महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: August 23, 2023 / 06:19 pm IST
Published Date: August 23, 2023 6:19 pm IST

औरंगाबाद, 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव में 51 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी को लेकर मामला दर्ज किया गया। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एमएसईडीसीएल के एक सहायक अभियंता ने गंगापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारी ने बताया कि एमएसईडीसीएल का एक दल तीन जुलाई को पैठन तहसील के मैगांव गया था जहां उसने बिजली के कई गैर-कानूनी कनेक्शन पाए।

उन्होंने बताया कि बिजली अधिनियम की धारा 135 (बिजली लाइनों और सामग्रियों की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस अपराध में तीन साल तक की जेल या जुर्माना तथा दोनों का प्रावधान है।

भाषा

अभिषेक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में