परभणी में चरस और एमडी रखने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

परभणी में चरस और एमडी रखने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 11:18 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 11:18 PM IST

परभणी, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के परभणी जिले में चरस और ‘एमडी’ रखने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों और अन्य सामान की कीमत एक लाख सात हजार रुपये है।

एक पुलिसकर्मी की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, स्कूल के क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेच रहा था। ऐसी सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और परभणी निवासी मोहम्मद अनवर मोहम्मद यासीन को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार अनवर के पास से सात ग्राम से अधिक ‘एमडी’ पाउडर, चरस, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान अनवर ने पुलिस को बताया कि वह इन पदार्थों का इस्तेमाल नशे के लिए करता था और बिक्री के लिए उसने ये पदार्थ परभणी के शेख शोएब शेख गौस एवं शेख गौस से हासिल किए थे।

शिकायत के आधार पर नानलपेठ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार