पुणे में एक इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगने से एक श्रमिक की मौत

Ads

पुणे में एक इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगने से एक श्रमिक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 09:38 AM IST

पुणे, 18 जुलाई (भाषा) पुणे के कोंढवा इलाके में छह मंजिला एक आवासीय इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए एक श्रमिक की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, वेताल नगर स्थित फिरदौस अपार्टमेंट के भूतल पर रात करीब नौ बजे आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इमारत के भूतल का उपयोग पेंटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के भंडारण के लिए किया जा रहा था। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तब वहां आग लगी हुई थी और घना धुआं फैला हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने परिसर के अंदर फंसे एक श्रमिक को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान यूसुफ के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मालिक के अनुसार, परिसर के अंदर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे उसे इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोक दिया गया।’’

भाषा

खारी वैभव

वैभव