Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026 पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। रविवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे। जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है।