Rohit Sharma Retirement News: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI सचिव ने कर दिया खुलासा /image: Social Media
नई दिल्ली। Rohit Sharma Retirement News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया (BCCI Secretary Devajit Saikia) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
BCCI सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने ANI से कहा, “मीडिया में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Last ODI) के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूँ कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वे टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।”
On retirement speculations around Rohit Sharma, BCCI secretary Devajit Saikia tells ANI, "There are lot of speculations going on in media about Rohit Sharma's future. I want to firmly assert that there has been no such discussion that Rohit will be playing his last match at… pic.twitter.com/zLYyEpKATW
— ANI (@ANI) July 17, 2026
Rohit Sharma Retirement News ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।
Rohit Sharma Retirement News पहले वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Last ODI) 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे मैच में 47 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। जिसके बाद से यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि रोहित का करियर अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि बीसीसीआई सचिव ने साफा कर दिया कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।
ये भी पढ़ें