CG Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप! जलभराव से बिगड़े हालात तो सीएम साय ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

Ads

CG Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप! जलभराव से बिगड़े हालात तो सीएम साय ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 08:59 AM IST

CG Heavy Rain Alert | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में जलभराव
  • घर-घर पानी घुसा, सड़कें डूबीं
  • CM विष्णुदेव साय ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत के दिए निर्देश

रायपुर: CG Heavy Rain Alert छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से लगातार मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (CG Weather Update) जारी है। आज भी राजधानी रायपुर में मौसम सुहाना बना हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में बीते दिन हुई बारिश से हाल बेहाल है, (Bilaspur Weather Update) यहां यहा लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कई स्थानों पर सड़क के ऊपर लगभग 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा है, तो शहर के पॉश कॉलोनी अज्ञेय नगर जहां घर घर पानी घुसने की समस्या व्यापक रूप से सामने आई है।

सीएम साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश

CG Heavy Rain Alert बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते सीएम साय ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति पर राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ लगातार नजर बनाए हुए है।

जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ‘राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सहायता बिना विलंब पहुँचे।

जलनिकासी, क्षतिग्रस्त मार्गों की बहाली और जनसुविधाओं को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ हर स्थिति पर नजर रखे हुए है तथा आवश्यकता के अनुरूप हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’

जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में झमाझम बारिश

आपको बता दें कि मानसूनी फुहार का सबसे खुशनुमा नजारा जांजगीर-चांपा में देखने को मिला, जहां 80.0 मिलीमीटर की जोरदार बारिश ने खेतों को सराबोर कर दिया। इसके अलावा बिलासपुर में 74.7 मिलीमीटर और गरियाबंद में 68.6 मिलीमीटर की झमाझम बारिश ने किसानों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। धमतरी, मुंगेली और दुर्ग जैसे मैदानी जिलों में भी मानसून पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और सामान्य के आंकड़े को छू चुका है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिलासपुर में बारिश से क्या स्थिति है?

कई जगहों पर 4–5 फीट पानी भर गया है और कॉलोनियों में घर-घर पानी घुस गया है।

सीएम साय ने क्या निर्देश दिए हैं?

राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश।

जांजगीर-चांपा में कितनी बारिश हुई?

80.0 मिलीमीटर की जोरदार बारिश दर्ज की गई।