महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 03:10 PM IST

ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर अंबरनाथ पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों फकरुद्दीन निजामुद्दीन शेख (20) और आसिफ मोहम्मद कासिम शेख (26) को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के पास लोहे की रॉड थी। उन्होंने कहा कि तलाशी के बाद पुलिस की टीम ने उनके पास से 11.6 लाख रुपये मूल्य की 58 ग्राम मेफेड्रोन भी बरामद की।

अंबरनाथ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शब्बीर सैयद ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश