ठाणे, 25 फरवरी (भाषा) ठाणे नगर निगम ने कोलबाद इलाके में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई एक दिन पहले वायरल हुए उस वीडियो के बाद की गई, जिसमें शराब के नशे में धुत मछली विक्रेता फ्लाईओवर के नीचे हंगामा करते दिख रहा है।
वीडियो में मछली विक्रेता को वहीं पेशाब करते देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की और अस्थायी दुकानें हटा दी और फेरीवालों के सामान जब्त कर लिए गए।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कई फेरीवाले अपना सामान सिर पर रखकर वहां से भाग गए।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ यह यह नियमित कार्रवाई थी और स्वच्छता एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।
भाषा अविनाश पवनेश
पवनेश