ड्रग्स मामले में अभिनेता गौरव दीक्षित को नहीं मिली जमानत, इस तारीख तक हिरासत में भेजा गया
टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा ड्रग्स मामले में अभिनेता गौरव दीक्षित को नहीं मिली जमानत, 30 अगस्त तक हिरासत में भेजा गयाActor Gaurav Dixit denied bail in drugs case Sent in custody till August 30
मुंबई, 28 अगस्त । मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को शनिवार को 30 अगस्त तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। दीक्षित को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और उसे यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। एनसीबी की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेठना ने कहा कि मामला वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी से संबंधित है और इसलिए दीक्षित से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।
Read More News: 7th Pay Commission,सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘फेस्टिवल गिफ्ट’.. बढ़ जाएगी सैलरी
आरोपी की ओर से पेश अधिवक्ता कुशल मोर ने दलील दी कि बरामदगी कम मात्रा में हुई थी और दीक्षित को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।
Read More News: हेमचंद यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन के लिए आए एक लाख सात हजार आवेदन, लेकिन सीट मात्र 37 हजार
इस साल अप्रैल में अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ में दीक्षित का नाम सामने आने के बाद से एनसीबी को पिछले कुछ महीनों से दीक्षित की तलाश थी। जांच एजेंसी ने उस समय लोखंडवाला में दीक्षित के घर की तलाशी ली थी और मादक पदार्थ जब्त किया था।

Facebook


