अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में दर्ज ‘जीरो एफआईआर’ सीआईडी को भेजी गई : रोहित पवार

अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में दर्ज ‘जीरो एफआईआर’ सीआईडी को भेजी गई : रोहित पवार

अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में दर्ज ‘जीरो एफआईआर’ सीआईडी को भेजी गई : रोहित पवार
Modified Date: April 7, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: April 7, 2026 8:39 pm IST

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने बारामती में हुए विमान हादसे की जांच को लेकर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सदानंद दाते से मंगलवार को मुलाकात की। इस हादसे में राकांपा अध्यक्ष और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई थी।

रोहित पवार ने बताया कि उन्हें सूचित किया गया कि मामले में दर्ज ‘जीरो एफआईआर’ राज्य सीआईडी को भेज दी गई है।

राकांपा(शप) नेता ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दाते से अनुरोध किया है कि वे बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।

रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने दाते से मुलाकात इसलिए की क्योंकि इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति थी कि कर्नाटक में उनके द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को महाराष्ट्र पुलिस ने औपचारिक रूप से स्वीकार किया है या नहीं।

राकांपा(शप) विधायक के मुताबिक दाते ने उन्हें बताया कि प्राथमिकी को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को भेज दिया गया है और उचित जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि प्राथमिकी अब तक स्वीकार नहीं की गई है।’’

रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार की मौत की जांच में सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए, जिसमें कुछ व्यक्तियों के वित्तीय लेनदेन और सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दे शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक उचित, व्यापक जांच चाहते हैं, न कि एक सामान्य पूछताछ।’’

रोहित ने कहा कि स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात (जिसे पिछले महीने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था) के वित्तीय लेनदेन में विमान दुर्घटना के समय हुई वृद्धि के आरोप की जांच जांचकर्ताओं द्वारा की जानी आवश्यक है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में