BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दुर्घटना के बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई, कई बार विस्फोट हुआ: प्रत्यक्षदर्शी

दुर्घटना के बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई, कई बार विस्फोट हुआ: प्रत्यक्षदर्शी

दुर्घटना के बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई, कई बार विस्फोट हुआ: प्रत्यक्षदर्शी
Bhasha
Published: 28 Jan 2026 | 12:17 pmModified: 28 Jan 2026 | 12:17 pm

(फोटो के साथ)

मुंबई, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की गवाह रही एक महिला ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास उतरते समय ‘‘विमान हवा में थोड़ा अस्थिर प्रतीत’’ हो रहा था और दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसमें विस्फोट हुआ था।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसके बाद लगातार चार से पांच विस्फोट हुए।

अधिकारियों के अनुसार, पवार (66) और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहा विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

महिला ने बताया कि उसने सुबह विमान को बारामती हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा था।

महिला ने एक समाचार चैनल को बताया, ‘‘हवा में एक चक्कर लगाने के बाद विमान थोड़ा अस्थिर लग रहा था और जैसे ही यह उतरने के लिए हवाई पट्टी के पास पहुंचा यह जमीन से जोर से टकराया और उसमें विस्फोट हो गया। एक जोरदार आवाज हुई जो हमारे घर तक सुनाई दी।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद विमान के कई हिस्से हवा में उछले। मलबे का कुछ हिस्सा उनके घर के पास भी गिरा। उन्होंने कहा, ‘‘विमान नीचे गिरने से पहले एक तरफ झुक गया था। हमने विस्फोट देखा और यह बहुत भयावह था।’’

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी कहा कि ऐसा लग रहा था कि उतरते समय विमान का नियंत्रण बिगड़ गया था।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘विमान जिस तरह से नीचे आ रहा था, हमें लग गया था कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। वह हवाई पट्टी से लगभग 100 फुट ऊपर था। जैसे ही हम विमान की ओर दौड़े, हमने आग की लपटें देखीं जिसके बाद लगातार चार से पांच धमाके हुए, जिससे हमें विमान के पास नहीं गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आग बहुत भीषण थी। बाद में हमें पता चला कि पवार विमान में सवार थे। यह हमारे लिए चौंकाने वाली बात थी।’’

उड़ानों की निगरानी करने वाली ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार से गायब हो गया।

पवार राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना के वक्त उसमें पांच लोग सवार थे।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद आग लग गई थी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘विमान में सवार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दुर्घटना के बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई, कई बार विस्फोट हुआ: प्रत्यक्षदर्शी

People also search for:Ajit Pawar accident in Maharashtra
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm