मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन करती है सपा: अखिलेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन करती है सपा: अखिलेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन करती है सपा: अखिलेश
Modified Date: March 15, 2026 / 12:20 am IST
Published Date: March 15, 2026 12:20 am IST

मुंबई, 14 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन करती है क्योंकि ‘‘वह बेईमानी में लिप्त हैं’’।

विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस प्रस्तुत किए हैं।

नोटिस पर लगभग 130 लोकसभा सदस्यों और 63 राज्यसभा सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं।

अखिलेश ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं क्योंकि वह बेईमानी में लिप्त हैं।’’

यह पहली बार है जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग से जुड़ा कोई नोटिस प्रस्तुत किया गया है।

अखिलेश ने दावा किया कि सपा 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी।

भाषा नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में