आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी
अमरावती, छह जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा ने करुणा, शांति और साझा मानवता के अपने संदेश के माध्यम से दशकों से दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं।’’
इसके अलावा, उन्होंने दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना की ताकि वह दुनिया भर में शांति, करुणा और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देते रहें।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


