Stock Market 06 July 2026: मार्केट में आज क्या होने वाला है? कहीं इन शेयरों को नजरअंदाज करना भारी न पड़ जाए!

Stock Market 06 July 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है। किंतु वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत आगे तेजी की उम्मीद जगा रहे हैं। इस बीच HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एनबीसीसी समेत कई बड़ी कंपनियों के तिमाही अपडेट जारी हुए हैं। जिन पर आज निवेशकों की खास नजर रहेगी।

Stock Market 06 July 2026: मार्केट में आज क्या होने वाला है? कहीं इन शेयरों को नजरअंदाज करना भारी न पड़ जाए!

(Stock Market 06 July 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 6, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: July 6, 2026 9:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी से कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • बैंकिंग शेयर आज रहेंगे फोकस में।
  • NBCC को मिला 132 करोड़ का ऑर्डर।

नई दिल्ली: Stock Market 06 July 2026 in India: आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोरी के साथ होने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,342 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। हालांकि वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता कम होने से एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिल सकती है। इसके अलावा निवेशकों की नजर जून तिमाही के बिजनेस अपडेट और दक्षिण पश्चिम मानसून पर भी रहेगी। जून के सामान्य से कम बारिश होने के कारण कृषि और उससे जुड़े सेक्टर्स पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर रहेगा खास फोकस

आज कई बड़े बैंकों के तिमाही कारोबारी अपडेट निवेशकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। HDFC बैंक ने अपने कुल लोन और जमा राशि में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एडवांस और डिपॉजिट दोनों में अच्छी वृद्धि दिखाई है। यस बैंक और बंधन बैंक ने भी अपने लोन और जमा कारोबार में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं आरबीएल बैंक और आईडीबीआई बैंक ने भी कुल बिजनेस में अच्छी बढ़त दर्ज की है। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक के नेट एडवांस में हल्की गिरावट देखने को मिली, हालांकि उसकी जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। इन सभी आंकड़ों के बाद आज बैंकिंग शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

कई कंपनियों के अपडेट से बढ़ेगी हलचल

बैंकों के अलावा कई अन्य कंपनियों ने भी अपने कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। एलएंडटी फाइनेंस के रिटेल लोन वितरण और लोन बुक में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। AWL एग्री बिजनेस ने फूड और एफएमसीजी कारोबार में मजबूत ग्रोथ के साथ चावल और आटा कारोबार में सुधार की जानकारी दी है। डाबर ने चालू तिमाही में राजस्व और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त का अनुमान जताया है। दूसरी ओर वेदांता ऑयल एंड गैस के उत्पादन में कमी दर्ज की गई। जिससे इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

ऑर्डर मिलने से इन कंपनियों पर भी नजर

आज कुछ कंपनियां नए ऑर्डर मिलने की वजह से भी चर्चा में रह सकती हैं। एनबीसीसी (इंडिया) को नवोदय विद्यालय समिति और ओडिशा सरकार से 132.28 करोड़ रुपये के तीन नए प्रोजेक्ट मिले हैं। जीके एनर्जी और शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र में सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगाने के बड़े ऑर्डर मिले हैं जिससे इनके शेयरों में गतिविधि बढ़ सकती है। वहीं प्रेस्टीज एस्टेट्स ने एक होटल कंपनी में 50% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने एक प्रमोटर की श्रेणी बदलने के लिए नियामक के पास आवेदन करने का फैसला किया है। इन सभी घटनाक्रमों का असर आज इन शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।