Benjamin Netanyahu on India: जेडी वेंस के कमेंट पर भड़क गए नेतन्याहू, दिया करारा जवाब… कहा- अमेरिका इकलौता नहीं, इस बड़े देश को बताया दोस्त
Benjamin Netanyahu on India: 'भारत हमारे सबसे मजबूत दोस्तों में है'... जेडी वेंस के कमेंट पर भड़क गए नेतन्याहू, करारा जवाब देते हुए लगाईं फटकार
Benjamin Netanyahu on India/Photo Creadit: X
- जेडी वेंस की टिप्पणी पर नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर दिया जवाब
- नेतन्याहू बोले—भारत इजरायल का मजबूत और भरोसेमंद मित्र है
- अमेरिका-इजरायल संबंधों को लेकर बयान के बाद नई चर्चा शुरू
Benjamin Netanyahu On India: अमेरिका और इजरायल के रिश्तों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। ईरान और लेबनान के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेल अबीब का यूएस के अलावा कोई और ताकतवर सहयोगी नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्त समर्थन मिला है।
Benjamin Netanyahu On India फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, ‘हमारे कुछ अन्य मित्र भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा सा देश। इसकी आबादी 140 करोड़ है और वहां हमें जबरदस्त समर्थन प्राप्त है।’ इजरायली नेता को गाजा, ईरान और लेबनान के साथ युद्ध की वजह से दुनियाभर में आलोचना का सामना करना पड़ा है।
नेतन्याहू ने आगे कहा कि वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का सम्मान करते हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा मित्र बताया। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी (वैंस की) कही हर बात से सहमत हूं और मुझे यह बात स्पष्ट करनी होगी।
नेतन्याहू का जेडी वेंस को जवाब
इजरायली पीएम की ओर से ये टिप्पणी जेडी वेंस के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ‘एकमात्र पावरफुल दोस्त’ से पंगा न लेने की चेतावनी दी थी। नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भारत से भारी समर्थन मिल रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके देश के कई अन्य सहयोगी भी हैं।
Benjamin Netanyahu On Indiaकिसी का नाम लिए बिना नेतन्याहू ने कहा कि कई देशों में सोशल मीडिया पर ‘इजरायल विरोधी, यहूदी विरोधी कंटेंट’ रखना फैशन बन गया है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इन तथाकथित देशों के नेता उन्हें फोन करके समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहते हैं या उनसे पूछते हैं कि हमें अपनी सेना द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों के बारे में सिखाएं। नेतन्याहू ने कहा, ‘इसलिए रिश्ते उतने वास्तविक नहीं हैं जितने दिखते हैं और हमारे बहुत सारे दोस्त हैं।’
नेतन्याहू पर क्या बोले थे जेडी वेंस
Benjamin Netanyahu On India जेडी वेंस ने व्हाइट हाउस में कहा था, ‘अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता तो शायद मैं दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं कर रहा होता।’
ये भी पढ़ें
- Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: आंधी बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गई 3 मंजिला चॉल, 5 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे
- Aaj Ka Rashifal 6 July 2026: आज किसे मिलेगा प्रमोशन, किसे होगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
- भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

Facebook


