आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगन ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगन ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगन ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: July 27, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: July 27, 2026 12:06 pm IST

अमरावती, 27 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रगति में कलाम के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलाम को ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’ कहा जाता है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को कई उपलब्धियां दिलाईं और भारत के ‘मिसाइल मैन’ के रूप में पहचान बनाई।’’

उन्होंने कलाम को उनकी सादगी, ईमानदारी और मानवीय दृष्टिकोण को याद किया और उन्हें ‘‘लोगों का राष्ट्रपति’’ बताया।

जगन मोहन रेड्डी ने कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’ कहा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कलाम का उल्लेखनीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका दृष्टिकोण और मूल्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’

कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और अपने आचरण एवं व्यवहार के कारण उन्हें हर राजनीतिक दल का सम्मान प्राप्त था। उन्हें ‘‘लोगों का राष्ट्रपति’’ कहा जाता था, क्योंकि सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियों के बावजूद वह आम जनता, खासतौर पर छात्रों से मिलने का वक्त निकाल ही लेते थे। छात्रों से मुलाकात का उनका यह सिलसिला राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जारी रहा।

‘मिसाइल मैन’ के नाम से लोकप्रिय हुए कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था और 27 जुलाई 2015 को उनका हृदयाघात के कारण निधन हो गया।

भाषा खारी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में