आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार शुरू करेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार शुरू करेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार शुरू करेंगे
Modified Date: April 20, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: April 20, 2026 10:48 am IST

अमरावती, 20 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गहन प्रचार अभियान के तहत सोमवार से राज्य में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करने वाले हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना, मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाना और प्रमुख क्षेत्रों में राजग गठबंधन के विकास-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करना है।

आंध्र प्रदेश सरकार के एक सूत्र ने बताया, ‘नायडू राज्य चुनावों से पहले राजग के गहन प्रचार अभियान के तहत सोमवार और मंगलवार को तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार दौरे पर निकलेंगे।’

राजग को उम्मीद है कि वह तमिलनाडु में अपना प्रभाव बढ़ाते हुए सुशासन, आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास के मुद्दे उठाकर लाभ हासिल कर सकता है।

पहले दिन, मुख्यमंत्री कोयंबटूर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वह दोपहर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह होसुर जाएंगे और फिर थल्ली में एक जनसभा में शामिल होंगे।

शाम को वह चेन्नई पहुंचेंगे और आवडी में एक रोड शो में भाग लेंगे, जहां वह लोगों और राजग समर्थकों से सीधी बातचीत करेंगे।

दूसरे दिन, नायडू मदुरै जाएंगे और फिर सत्तूर रवाना होंगे, जहां वह सामुदायिक नेताओं से बातचीत करेंगे और दोपहर में एक महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दो दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद शाम को उनकी वापसी के साथ यह दौरा समाप्त होगा।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में