पिता सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा: अरबाज खान

पिता सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा: अरबाज खान

पिता सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा: अरबाज खान
Modified Date: March 12, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: March 12, 2026 7:56 pm IST

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अब बेहतर हैं और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। खान को फरवरी में मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अरबाज खान ने यह जानकारी दी।

शहर में एक इफ्तार पार्टी से निकलते समय अभिनेता ने पत्रकारों से अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।

अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने कहा, ‘अब उनकी हालत बेहतर है, उनमें सुधार हो रहा है। पिताजी अब बेहतर हैं।’

खान के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘जल्द ही (छुट्टी मिलेगी)। इंशाअल्लाह।’

खान को 17 फरवरी को बांद्रा के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें मस्तिष्क रक्तस्राव हुआ था और उपचार के दौरान एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में