पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

Ads

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 10:32 PM IST

नांदेड़, सात सितंबर (भाषा) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को सपरिवार यहां तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धनखड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की और आंगतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किये।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

अपने संदेश में धनखड़ ने कहा कि वह ऐतिहासिक तीर्थस्थल पर ‘सेवा’ की भावना से बहुत प्रेरित हुए। उन्होंने इस यात्रा को मानव सेवा, त्याग और समर्पण के बारे में जानने का एक ‘अमूल्य अनुभव’ बताया।

उन्होंने सिख इतिहास में इस पवित्र स्थल के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने नांदेड़ में ही अंतिम सांस ली थी और यहीं पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अंतिम एवं शाश्वत गुरु का दर्जा दिया गया था।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश