Nanded Road Accident: नांदेड़ में खौफनाक मंजर, भीषण सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां, मची चीख पुकार

Ads

Nanded Road Accident: नांदेड़ में खौफनाक मंजर, भीषण सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां, मची चीख पुकार

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 12:57 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 07:27 AM IST

Nanded Road Accident: नांदेड़ में खौफनाक मंजर, भीषण सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां, मची चीख पुकार /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • टाटा मैजिक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
  • हादसे में 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • सीताखंडी के पास शाम करीब 7 बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

नांदेड। Nanded Road Accident: मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरूवार शाम भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बबताया जा रहा है कि नांदेड़-भोकर मार्ग पर एक यात्री वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैसे हुआ हादसा? (Nanded Road Accident 6 Deaths)

Nanded Accident Today पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब सात बजे सीताखंडी के पास हुई। टाटा मैजिक वैन नांदेड़ से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। (Maharashtra Road Accident) एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मलबे से घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

Nanded Bhokar Road Accident इसके बाद घायलों को आपातकालीन उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मृतकों में से पांच यात्रियों की पहचान पांडुरंग वाघमारे, लक्ष्मीबाई वाघमारे, सैयद अल्तमश, शेख फिरोज और बलवान पवार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। Nanded Road Accident

ये भी पढ़ें