बाबा सिद्दीकी का अंगरक्षक कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से बर्खास्त

Ads

बाबा सिद्दीकी का अंगरक्षक कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से बर्खास्त

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:57 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 12:57 AM IST

मुंबई, नौ मई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के अंगरक्षक के रूप में तैनात पुलिस कांस्टेबल को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर, 2024 की रात को बांद्रा ईस्ट इलाके में 66 वर्षीय बाबा सिद्दकी की उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कांस्टेबल श्याम सोनावाने को सिद्दीकी के अंगरक्षक के रूप में तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि सोनावाने ने लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार दिखाया, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा गया कि उन्हें सेवा से बर्खास्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि दो मई को पुलिस कांस्टेबल ने बर्खास्तगी की सजा स्वीकार कर ली।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष