ठाणे में झूठी शिकायतों के जरिए विद्यालय से 15 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Ads

ठाणे में झूठी शिकायतों के जरिए विद्यालय से 15 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 10:28 AM IST

ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी विद्यालय की इमारत को अनधिकृत बताकर झूठी शिकायतें दर्ज कराने और इस आधार पर विद्यालय के प्रबंधन से 15 लाख रुपये की उगाही का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाया और शहर के पांचपाखाडी इलाके में आरोपियों को कथित तौर पर उगाही की रकम स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले आरोपियों राजवीर राजपूत और नारायण शर्मा ने शहर के नगर निकाय में शिकायतें दर्ज कराई थीं और यह आरोप लगाया था कि घोडबंदर रोड इलाके में स्थित ‘सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज’ की इमारत अनधिकृत है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की कथित तौर पर धमकी दी और अपनी शिकायतें वापस लेने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन और आरोपियों के बीच बातचीत के बाद रकम को घटाकर 15 लाख रुपये किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी