मुंबई, 17 फरवरी (भाषा) मुंबई के कांदिवली इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) द्वारा संचालित एक बस में मंगलवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यहां एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘कांदिवली पूर्व में साई धाम मंदिर के पास बेस्ट की सीएनजी से चलने वाली बस में आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई घायल नहीं हुआ।’’
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वाहन के इंजन वाले हिस्से में लगी।
भाषा यासिर रंजन
रंजन