छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मांड और कुरकुट नदियों के संगम पर हाथी का बच्चा मृत पाया गया

Ads

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मांड और कुरकुट नदियों के संगम पर हाथी का बच्चा मृत पाया गया

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 10:40 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:40 PM IST

रायगढ़, एक जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को दो नदियों के संगम पर हाथी का एक बच्चा मृत पाया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शव आज सुबह खरसिया वन क्षेत्र में मांड और कुरकुट नदियों के संगम पर मिला।

उन्होंने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम से मिले प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि हाथी के बच्चे की मौत आंतरिक चोटों के कारण हुई है।’

अधिकारी ने बताया कि मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए नमूनों को आगे की जांच के लिए भेजा गया है।

रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ती मृत्यु दर को लेकर चिंता के बीच यह ताजा घटना सामने आई है। पिछले एक वर्ष में जिले के धरमजयगढ़ वन प्रभाग में विभिन्न कारणों से 10 से अधिक हाथी मर चुके हैं।

वन विभाग के अनुसार, पिछले 28 महीनों में छत्तीसगढ़ में विभिन्न कारणों से 45 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप