भुजबल का सवाल : अजित पवार के विमान के पेड़ों से टकराने की घटना क्या किसी ने नहीं देखी

भुजबल का सवाल : अजित पवार के विमान के पेड़ों से टकराने की घटना क्या किसी ने नहीं देखी

भुजबल का सवाल : अजित पवार के विमान के पेड़ों से टकराने की घटना क्या किसी ने नहीं देखी
Modified Date: March 3, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:47 pm IST

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंगलवार को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया है कि अजित पवार को ले जा रहा विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ पेड़ों से टकराया था।

भुजबल ने सवाल किया कि विमान के पेड़ों से टकराते हुए किसी ने क्यों नहीं देखा?

महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार सहित पांच लोगों की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

राज्य के वरिष्ठ मंत्री भुजबल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे आश्चर्य है। अगर विमान पेड़ों से टकराता, तो कोई न कोई तो जरूर देखा होता।’

एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पास के एक गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में विमान को दाईं ओर मुड़ते और कुछ पेड़ों से टकराते हुए दिखाया गया है।

भाषा अविनाश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में