प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों में दीप जलाए

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों में दीप जलाए

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों में दीप जलाए
Modified Date: September 17, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: September 17, 2026 8:14 pm IST

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय कार्यालयों में दीप जलाए।

एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव शिवप्रकाश ने यहां पार्टी के महाराष्ट्र मुख्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के लिए प्रार्थना भी की गई।

दक्षिण मुंबई में स्थित प्राचीन बाणगंगा टैंक के तट पर बाद में शाम के समय ‘महा आरती’ का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर नांदेड़ के ‘तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब’ गुरुद्वारे में विशेष अरदास की गई। इसमें प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई तथा देश की लगातार तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।

भाषा शुभम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में