सतारा लोकसभा सीट पर भाजपा के उदयनराजे भोसले 32,771 वोट से जीते
सतारा लोकसभा सीट पर भाजपा के उदयनराजे भोसले 32,771 वोट से जीते
पुणे, चार जून (भाषा) छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज एवं भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले ने मंगलवार को महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट 32,771 मतों के अंतर से जीत ली।
भोसले को 5,71,134 वोट मिले जबकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को 5,38,363 वोट मिले।
भोसले ने 2019 के आम चुनाव में राकांपा के टिकट पर सतारा सीट जीती थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में राकांपा के श्रीनिवास पाटिल से हार गए थे।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश

Facebook


