मुंबई, 28 जून (भाषा) मुंबई के बांद्रा में पथरीले तट पर बहकर आए हम्पबैक ब्लू व्हेल के 26 फुट लंबे बच्चे की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।
ब्लू व्हेल का यह बच्चा शनिवार सुबह तट पर फंसा मिला था, जिसके बाद वन और निकाय अधिकारियों के साथ-साथ वन्यजीव चिकित्सकों ने उसे बचाने का अभियान शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि व्हेल के बच्चे की अनुमानित लंबाई लगभग 26 फुट थी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश