Bollywood Actress in Sex Racket: मुंबई के आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी बॉलीवुड और बंगाली अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, मेकअप आर्टिस्ट निकला एजेंट

Bollywood Actress in Sex Racket: मुंबई के आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी बॉलीवुड और बंगाली अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, मेकअप आर्टिस्ट निकला एजेंट

Bollywood Actress in Sex Racket: मुंबई के आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी बॉलीवुड और बंगाली अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, मेकअप आर्टिस्ट निकला एजेंट

Bollywood Actress in Sex Racket: मुंबई के आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी बॉलीवुड और बंगाली अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, मेकअप आर्टिस्ट निकला एजेंट / Image: Symbolic

Modified Date: June 30, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 30, 2026 12:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होटल में छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • मराठी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो अभिनेत्रियों को रेस्क्यू किया
  • आर्थिक लेन-देन और रैकेट से जुड़े लोगों की जांच कर रही पुलिस

मुंबई: Bollywood Actress in Sex Racket मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने शहर के नामी होटल में दबिश देकर रैकेट संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस की टीम ने दो जानीमानी एक्ट्रेस को भी संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। फिलहाल पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि इस रैकेट में कई बड़े लोगों के शामिल होने का खुलासा भी हो सकता है।

देह व्यापार का भांडाफोड़

Bollywood Actress in Sex Racket मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गिरगांव इलाके में आलीशान होटल में दबिश दी थी। यहां पुलिस ने दो युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां मराठी और बंगाली फिल्म की एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। पुलिस ने इस रैकेट को चलाने वाले जिस एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, वह असल में कई हस्तियों के लिए काम करने वाला एक मेकअप आर्टिस्ट है। ऐसे में उसने अभिनेत्रियों को भी इस रैकेट में फंसा रखा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पकड़ाई संदिग्ध हालत में

छापेमार कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया था। यहां देह व्यापार संचालित होने की पुरूिट होने के बाद दबिश दी गई। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था और इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने रेस्क्यू की गई दोनों अभिनेत्रियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी है।

बड़े खुलासे होने की संभावना

फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस आर्थिक लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और होटल प्रबंधन की संभावित संलिप्तता की भी कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि यह हाई प्रोफाइल रैकेट माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"