बंबई उच्च न्यायालय को एक सप्ताह में दूसरी बार बम की धमकी मिली

Ads

बंबई उच्च न्यायालय को एक सप्ताह में दूसरी बार बम की धमकी मिली

  •  
  • Publish Date - September 19, 2025 / 01:08 PM IST,
    Updated On - September 19, 2025 / 01:08 PM IST

मुंबई, 19 सितंबर (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। यह एक सप्ताह में दूसरी बार है जब अदालत को ऐसी धमकी मिली है और गहन जांच के बाद यह फर्जी पायी गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह-सुबह आधिकारिक आईडी पर दक्षिण मुंबई के अदालत परिसर में बम विस्फोट के बारे में एक ईमेल प्राप्त हुआ।

अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और श्वान दस्ते ने गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि अदालत में अपने नियमित समय के अनुसार कामकाज हो रहा है।

उच्च न्यायालय को 12 सितंबर को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके कारण मुकदमों की सुनवाई कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दी गई थी।

पुलिस ने उस समय अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा