बीईएमएल ने यूएमपीईएसएल के साथ किया समझौता

Ads

बीईएमएल ने यूएमपीईएसएल के साथ किया समझौता

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 08:31 PM IST

बेंगलुरु, चार सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी बीईएमएल ने यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (यूएमपीईएसएल) के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। इसका मकसद भारत की कोयला खदानों में उत्पादकता आधारित वाहन और मशीन के बेड़ों के प्रबंधन अनुबंधों पर मिलकर काम करना है।

यूएमपीईएसएल, टाटा एंटरप्राइज की कंपनी वोल्टास लिमिटेड की 100 प्रतिशत अनुषंगी इकाई है।

इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर बीईएमएल लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक और प्रमुख-एसबीयू (सस्टेनेंस) संदीप मनोहर माटे और यूएमपीईएसएल के खनन एवं निर्माण खंड के उपाध्यक्ष, शरद टी ने किए।

अधिकारियों ने बताया कि इस साझेदारी में भारी खनन उपकरणों में बीईएमएल की ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) विशेषज्ञता और क्षेत्रीय सेवा, रखरखाव और वाहन तथा मशीन बेड़ों के प्रबंधन में यूएमपीईएसएल की व्यापक क्षमताओं को एक साथ लाया गया है।

बीईएमएल के एक बयान के अनुसार, यह सहयोग खासकर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी अनुषंगी कंपनियों के लिए व्यापक परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) उत्पादों पर ध्यान केन्द्रित करेगा। इसमें बीईएमएल के बुलडोजर, एक्सकेवेटर, लोडर, डंपर और सरफेस माइनर शामिल होंगे।

कंपनी ने कहा कि साझेदार, उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने, जीवनचक्र लागत को अनुकूलतम करने और बेड़ों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग विश्लेषण और प्रदर्शन निगरानी का इस्तेमाल करेंगे।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण