पूर्व पार्षद और उनके परिवार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज

पूर्व पार्षद और उनके परिवार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज

पूर्व पार्षद और उनके परिवार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज
Modified Date: June 25, 2024 / 11:44 am IST
Published Date: June 25, 2024 11:44 am IST

ठाणे, 25 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोत से अधिक 2.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने को लेकर एक पूर्व पार्षद और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे एसीबी ने 1985 से 2021 तक भिवंडी निजामपुर नगर निगम में पार्षद रहने के दौरान 64 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति की जांच की।

ठाणे एसीबी के निरीक्षक स्वप्निल जुइकार ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि इस पूर्व पार्षद और उनके परिवार के सदस्यों ने बिना लेखा-जोखा के 2,14,33,734 रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

एसीबी ने बताया कि संदेह है कि पूर्व पार्षद और उनके परिवार ने अवैध तरीकों से यह संपत्ति अर्जित करने के लिए अपने पद का दुरूपयोग किया।

एसीबी की शिकायत के आधार पर भिवंडी टाउन पुलिस ने सोमवार को पूर्व पार्षद, उनकी पत्नी एवं तीन बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

भाषा राजकुमार गोला

गोला


लेखक के बारे में