BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kunal Kamra vs Shinde Controversy: डिप्टी सीएम शिंदे पर विवादित टिप्पणी का मामला! कुणाल कामरा को आ गया थाने से बुलावा, पुलिस ने जारी किया नोटिस

Kunal Kamra vs Shinde Controversy: शिंदे पर विवादित टिप्पणी का मामला! कुणाल कामरा को आ गया थाने से बुलावा, पुलिस ने जारी किया नोटिस |

Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail | Source: Kunal Kamra X

Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail | Source: Kunal Kamra X

Shyam Dwivedi
Published: 26 Mar 2025 | 6:12 amModified: 26 Mar 2025 | 6:13 am
HIGHLIGHTS
  1. डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कामरा को नोटिस भेजा।
  2. कॉमेडियन ने पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
  3. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी।

मुंबई। Kunal Kamra vs Shinde Controversy: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि कामरा को उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण के सिलसिले में यहां खार पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘हमने कामरा को प्रारंभिक नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ मामले की जांच शुरू हो गई है।’’

read more: Rashifal Wednesday 26 March 2025: आज मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन का बन रहा योग, जातक हो जाएंगे मालामाल 

हालांकि अधिकारी ने यह खुलासा नहीं किया कि शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी कामरा को कब तलब किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि कॉमेडियन ने पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। कामरा ने अपने शो में शिवसेना नेता शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां ‘कॉमेडी शो’ रिकॉर्ड किया गया था।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।

बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। ‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था। शिंदे द्वारा वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत किए जाने का जिक्र करते हुए कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत का संशोधित संस्करण गाया था।

शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल की शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने शिंदे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कॉमेडियन के शो के स्थल पर तोड़फोड़ करने के लिए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कुणाल कामरा ने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करते हुए उन्हें "गद्दार" कहा था। इसके बाद, शिंदे के समर्थकों ने कामरा के शो के स्थल पर तोड़फोड़ की, जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ। इस पर मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Case of controversial comment on Shinde! Kunal Kamra got a call from the police station, police issued a notice

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm