केंद्र को वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए: अन्ना हजारे

Ads

केंद्र को वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए: अन्ना हजारे

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 06:49 PM IST

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए।

हजारे ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ सरकार को उनके सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। (उनकी मांगों को लेकर) हां कहें या न, लेकिन बातचीत करने में क्या हर्ज है?’’

वांगचुक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर पर उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

लोकपाल कानून को लेकर दिल्ली में हजारे के अनशन ने 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को हिला दिया था।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप