(तस्वीरों के साथ)
अमरावती, नौ मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
नायडू ने पश्चिम बंगाल की नवगठित मंत्रिपरिषद को भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मैं उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी लोगों की सेवा के लिए पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देता हूं।’’
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो ने पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नयी सरकार को शुभकामनाएं देता हूं, जो लोगों के आशीर्वाद और विश्वास के साथ अपना कार्यकाल शुरू कर रही है। यह सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के सपने से प्रेरित है।’’
नायडू कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
कल्याण ने पश्चिम बंगाल की नयी सरकार को पारदर्शी और जनकेंद्रित शासन देने में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया।
भाषा गोला धीरज
धीरज