चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा में अमरावती विधेयक के पारित होने का स्वागत किया

Ads

चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा में अमरावती विधेयक के पारित होने का स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:46 PM IST

अमरावती, एक अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को लोकसभा में अमरावती विधेयक के पारित होने का स्वागत करते हुए इसे लोगों के लिए गौरव का पल बताया।

लोकसभा ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 बुधवार को पारित कर दिया।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस विधेयक का पारित होना गौरव का पल है। यह किसानों के बलिदानों और लोगों की आकांक्षाओं को मान्यता देने वाला कदम है। अमरावती के भविष्य को लेकर जो अनिश्चितता थी, वह अब हमेशा के लिए दूर हो गई है।”

भाषा पारुल देवेंद्र

देवेंद्र