पुणे, आठ मई (भाषा) महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10 या माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09 रहा।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने बताया कि लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.96 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.56 रहा।
उन्होंने बताया कि कोंकण मंडल 97.62 प्रतिशत के साथ सूची में शीर्ष पर रहा, जबकि छत्रपति संभाजीनगर मंडल 88.41 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।
भाषा शफीक मनीषा वैभव
वैभव