मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख चाकणकर से इस्तीफा देने को कहा

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख चाकणकर से इस्तीफा देने को कहा

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख चाकणकर से इस्तीफा देने को कहा
Modified Date: March 20, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: March 20, 2026 9:17 pm IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से बलात्कार के आरोपी से कथित संबंधों को लेकर उठे विवाद के बीच इस्तीफा देने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार, चाकणकर ने शाम को फडणवीस से मुलाकात की और इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे इस्तीफा देने को कहा।

विपक्षी दलों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से ताल्लुक रखने वाली चाकणकर पर ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात से कथित संबंधों को लेकर निशाना साधा है। अशोक खरात को नासिक अपराध शाखा ने एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

भाषा राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में