अमरावती, 12 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को हिमंत विश्व शर्मा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने असम की नव निर्वाचित मंत्रिपरिषद को भी बधाई दी।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए एक उल्लेखनीय ‘हैट्रिक’ लगाने पर शर्मा को हार्दिक बधाई।’
मुख्यमंत्री ने असम की नयी सरकार को अपनी शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा, नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प में योगदान देने के लिए असम की नयी राजग सरकार की सफलता की कामना की।
भाषा
राखी नरेश
नरेश