मुंबई, दो अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले के समर्थकों द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर उनके पैर धोने का एक कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्षी दल पर तंज कसते हुए उसकी ‘संस्कृति’ को लेकर खिल्ली उड़ाई है।
राजस्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह कांग्रेस नेताओं की संस्कृति है कि वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं। उन्हें ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए था। ऐसी प्रथाओं में क्यों शामिल होना चाहिए जिससे आपको केवल आलोचना और नकारात्मक प्रचार के अलावा और कुछ हासिल न हो?’
वह उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पटोले के समर्थक गुरुपूर्णिमा उत्सव के हिस्से के रूप में कथित तौर पर उनके पैर धोते और पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
भाषा सुमित संतोष
संतोष