कोरोना वायरस: ठाणे में संक्रमण के 106 नए मामले
कोरोना वायरस: ठाणे में संक्रमण के 106 नए मामले
ठाणे, एक अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 106 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,34,219 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिले में संक्रमण के 758 उपचाराधीन मामले हैं और 7,22,181 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या रविवार को भी 11,927 रही।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


