धनुष ने दो भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘सर’ की शूटिंग शुरू की

Ads

धनुष ने दो भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘सर’ की शूटिंग शुरू की

  •  
  • Publish Date - January 7, 2022 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता धनुष ने शुक्रवार को घोषणा की कि दो भाषाओं में बनने वाली उनकी फिल्म ‘सर’ का निर्माण शुरू हो चुका है ।

तेलुगू-तमिल फिल्म को वेंकी अतलुरी ने लिखा है और वही इसका निर्देशन कर रहे हैं । अतलुरी इससे पहले ‘‘रंग दे’’ और ‘‘थोलीप्रेमा’’ का निर्देशन कर चुके हैं ।

धनुष ने फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुये ट्वीट किया ‘‘फिल्म निर्माण शुरू हुआ। उन्होंने लिखा बहुत ही जोश और विश्वास के साथ… सर की शूटिंग जारी है।’’

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत