ठाणे में महिला मरीज को गलत तरीके से छूने के आरोप में चिकित्सक पर मामला दर्ज

ठाणे में महिला मरीज को गलत तरीके से छूने के आरोप में चिकित्सक पर मामला दर्ज

ठाणे में महिला मरीज को गलत तरीके से छूने के आरोप में चिकित्सक पर मामला दर्ज
Modified Date: August 22, 2024 / 05:58 pm IST
Published Date: August 22, 2024 5:58 pm IST

ठाणे, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चिकित्सक के खिलाफ 22 वर्षीय महिला मरीज को कथित तौर पर गलत तरीके से छूने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिल-फाटा क्षेत्र के डॉ. अब्दुल कुद्दुस ने 20 अगस्त को क्लिनिक में आई मरीज के साथ जांच के बहाने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

शिल-डायघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 76 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा योगेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में