मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले गिरफ्तार लोगों का ईडी ने मांगा विवरण

Ads

मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले गिरफ्तार लोगों का ईडी ने मांगा विवरण

  •  
  • Publish Date - March 6, 2024 / 12:29 AM IST,
    Updated On - March 6, 2024 / 12:29 AM IST

पुणे, पांच मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों का विवरण मांगा है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फरवरी में पुलिस ने पुणे, दिल्ली और सांगली के अवैध बाजारों से लगभग 3600 करोड़ रुपये मूल्य का 1700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ

(मेफेड्रोन) जब्त किया था।

इस मामले में कुरकुंभ एमआईडीसी (पुणे के पास) में एक विनिर्माण इकाई के मालिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि हमें सोमवार को ईडी से एक पत्र मिला, जिसमें आरोपियों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर