Betul earthquake News: फिर कांपी मध्यप्रदेश की धरती, भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा ये जिला, मचा हड़कंप

Ads

Betul earthquake News: बैतूल जिले में शुक्रवार रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 11:41 PM IST

betul news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • बैतूल जिले में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके
  • रात 9:31 बजे 3.9 रिक्टर स्केल की तीव्रता दर्ज
  • बैतूल-छिंदवाड़ा बॉर्डर बताया जा रहा भूकंप का केंद्र

Betul earthquake News: बैतूल: बैतूल जिले में शुक्रवार रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजकर 31 मिनट पर आए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई। झटके इतने हल्के थे कि अधिकांश स्थानों पर लोग घरों के अंदर हलचल महसूस करते ही बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन और आमजन ने राहत की सांस ली है।

क्या जानकारी आई सामने ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बैतूल-छिंदवाड़ा बॉर्डर क्षेत्र बताया जा रहा है। झटके बैतूल जिले के कई हिस्सों में महसूस किए गए, जिनमें विशेष रूप से मुलताई थाना मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कुछ लोगों ने धरती में हल्की कंपन महसूस होने की बात कही। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट हो गईं और स्थिति पर नजर रखी गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

बैतूल कलेक्टर ने क्या बताया ?

बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवने ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। विशेषज्ञों के अनुसार 3.9 तीव्रता का भूकंप हल्के श्रेणी में आता है, लेकिन सतह के करीब होने के कारण इसके झटके कुछ क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं।